CBSE 10वीं के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट!

सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद अब दूसरे चरण की परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड के अनुसार, दूसरे चरण की परीक्षा मई...

Apr 17, 2026 - 15:49
Apr 17, 2026 - 15:55
 0  49
CBSE 10वीं के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट!

सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद अब दूसरे चरण की परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड के अनुसार, दूसरे चरण की परीक्षा मई के दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। इसके लिए एलओसी (List of Candidates) जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 20 अप्रैल तक चलेगी।

यह प्रक्रिया खासतौर पर उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो पहली बार एलओसी में शामिल नहीं हो पाए थे, जिन्होंने फीस जमा नहीं की थी, जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं या जो कंपार्टमेंट श्रेणी में हैं। ऐसे सभी छात्र इस दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
सीबीएसई ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों की पात्रता की सही जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि किस छात्र को सुधार परीक्षा या कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करना है। साथ ही छात्रों के विषयों और अन्य जानकारियों को सही तरीके से CBSE पोर्टल पर समय सीमा के भीतर अपलोड करना स्कूलों की जिम्मेदारी होगी।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि गणित विषय में बदलाव की अनुमति दी गई है। यानी Maths Standard लेने वाले छात्र अब Maths Basic चुन सकते हैं और Maths Basic वाले छात्र Maths Standard का विकल्प ले सकते हैं। हालांकि, अन्य विषयों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0