राष्ट्रभक्त संगठन ने किया पुतला दहन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रभक्त संगठन द्वारा आज झांसी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया के...

Dec 24, 2025 - 17:23
Dec 24, 2025 - 17:26
 0  26
राष्ट्रभक्त संगठन ने किया पुतला दहन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रभक्त संगठन द्वारा आज झांसी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, बौद्ध एवं पारसी समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तथा बांग्लादेश सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दोनों देशों में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ आगजनी, जबरन धर्म परिवर्तन, शोषण और हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर राष्ट्रभक्त संगठन ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी झांसी के माध्यम से प्रेषित किया।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी लगातार घट रही है और अत्याचार बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि यदि भारत सरकार सक्षम नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस विषय को मजबूती से उठाती है, तो वहां रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। संगठन ने भारत सरकार से मांग की कि वह दोनों देशों की सरकारों को उनके नागरिकों की सुरक्षा का दायित्व निभाने के लिए कूटनीतिक स्तर पर सख्त कदम उठाए।

राष्ट्रभक्त संगठन ने दावा किया कि बुंदेलखंड के सभी सात जिलों के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी इसी प्रकार के विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

इस अवसर पर अर्पित शर्मा, दीपक वर्मा, अर्जुन, अमर, मलकीत, सुमित, गुरुदेव, आयुष, कैलाश, पंचम, हरीश, उमेश आर्य, भारत बी-2, भूपेंद्र, चंदन, प्रशांत, आदित्य, हेमंत, राहुल, हर्षित, संदीप, मोनू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा तथा मौके पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0