विवादों में फिर घिरे विधायक राजीव परीछा, भाजपा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
भाजपा विधायक राजीव सिंह परीछा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल...

बबीना (झांसी)। भाजपा विधायक राजीव सिंह परीछा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुई एक वीडियो के संबंध में पार्टी नेतृत्व ने कड़ा रुख अपनाया है। वायरल वीडियो में ट्रेन यात्रा के दौरान विधायक के कथित अनुचित आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की बात कही गई है।
यह भी पढ़े : जालौन : पत्नी के अवैध संबंधों के शक में भिड़े ससुर-दामाद, घायल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार विधायक राजीव सिंह परीछा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पार्टी की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि उनका यह आचरण अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, जो पार्टी की मूल नीतियों और गरिमा के विरुद्ध है।
नोटिस में विधायक को सात दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रदेश कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि समय सीमा के भीतर संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो पार्टी द्वारा उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : झाँसी : बेतवा नदी का जल स्तर बढ़ा,खनन कर रहे पांच मजदूर टापू पर फंसे
यह प्रकरण भाजपा संगठन के भीतर अनुशासन को लेकर अपनाई जा रही सख्ती और जवाबदेही की प्रक्रिया को दर्शाता है। वहीं अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि विधायक राजीव सिंह परीछा इस नोटिस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
What's Your Reaction?






