रेल ट्रैक पर रील बनाने व अनाधिकृत रुप से पार करने वालों पर झांसी रेल मंडल सख्त

उत्तर प्रदेश के झांसी रेल मंडल यात्री सुविधाओं में लगातार विस्तार कर रहा है। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने...

Jul 26, 2025 - 14:03
Jul 26, 2025 - 14:05
 0  19
रेल ट्रैक पर रील बनाने व अनाधिकृत रुप से पार करने वालों पर झांसी रेल मंडल सख्त

अप्रैल से जून 2025 माह में 395 लोगों को पकड़ते हुए 95200 रुपये जुर्माना वसूला

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी रेल मंडल यात्री सुविधाओं में लगातार विस्तार कर रहा है। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। रेल ट्रैक तथा अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास घूमने वाले लोगों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : हमीरपुर में गधाें के झुंड ने मासूम को रौंदा, मौत

झांसी मंडल की ओर से अप्रैल से जून 2025 के बीच 395 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 95200 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। यह सभी लोग रेल लाइन के आसपास अनाधिकृत रूप से घूमते हुए पाए गए थे। इनमें उरई में 115, ग्वालियर में 93, चित्रकूट में 48, झांसी में 19 मामले पकड़े गए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य स्टेशनों पर भी लोग पकड़े गए हैं। इनमें से कुछ मामले रेल ट्रैक तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर रील बनाने से संबंधित भी हैं।

यह भी पढ़े : बुन्देलखण्ड में फार्म स्टे से पर्यटन उद्योग की तस्वीर बदलने की कवायद

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि रेलवे की ओर से सुरक्षा और संरक्षा की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। रेलवे की ओर से समय-समय पर अनाउंसमेंट की मदद से लोगों को जागरूक किया जाता है कि वह इस तरह से रेलवे लाइन क्रॉस ना करें। नियम ना मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0