जालौन : पत्नी के अवैध संबंधों के शक में भिड़े ससुर-दामाद, घायल

एट कोतवाली क्षेत्र में पत्नी के अवैध संबंधों के शक में ससुर-दामाद आपस मे भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़...

Jun 24, 2025 - 15:47
Jun 24, 2025 - 15:50
 0  41
जालौन : पत्नी के अवैध संबंधों के शक में भिड़े ससुर-दामाद, घायल

जालौन। एट कोतवाली क्षेत्र में पत्नी के अवैध संबंधों के शक में ससुर-दामाद आपस मे भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में चाकू और रॉड चलने लगीं। विवाद में घायल हुए ससुर-दामाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े : झाँसी : बेतवा नदी का जल स्तर बढ़ा,खनन कर रहे पांच मजदूर टापू पर फंसे

पूरा मामला एट कटोवाली क्षेत्र धगुवां कलां गांव का है, जहां बीती देर रात एट कस्बा निवासी आशिक अपनी ससुराल जा पहुंचा। आशिक का आरोप है कि उसकी पत्नी के गांव के ही युवक से अवैध संबंध हैं। इसकाे लेकर ससुर और दामाद में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे संग मारपीट शुरू कर दी। चाकू व रॉड से एक-दूसरे पर वार किए। दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : उप्र में 127 उप जिलाधिकारियों के तबादले

एट कोतवाली प्रभारी लोकेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0