उप्र में 127 उप जिलाधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार की आधी रात को 127 उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले कर दिए हैं...

Jun 23, 2025 - 12:59
Jun 23, 2025 - 13:01
 0  172
उप्र में 127 उप जिलाधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार की आधी रात को 127 उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले कर दिए हैं। इसमें अधिकतर वे अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें एक स्थान पर तैनाती के तीन साल पूरे हो गये हैं।

यह भी पढ़े : बुंदेलखंड की मिट्टी से फूटी कविता की आवाज़ – “कविता कुछ कहती है – एक काव्य यात्रा” का भव्य आयोजन

शासन की ओर से जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है। उनमें जितेंद्र कुमार को एसडीएम महराजगंज, आशुतोष कुमार को एसडीएम रामपुर, राहुल को एसडीएम मुजफ्फरनगर, अजय कुमार उपाध्याय को एसडीएम जौनपुर नियुक्त किया गया है। कडेदीन एसडीएम हमीरपुर, सौरभ कुमार पांडेय एसडीएम संभल, सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी एसडीएम कासगंज, राजेश कुमार एसडीएम बदायूं, संजय एसडीएम आजमगढ़, विनोद जोशी एसडीएम गाजीपुर, राजेश कुमार कन्नौज एसडीएम बनाया गया है।

यह भी पढ़े : बाँदा : सूने घर में युवक की नुकीले सामान से गोदकर हत्या

इसी तरह सीतापुर के एसडीएम कुमार चंद्रबाबू का तबादला बदायूं कर दिया गया है। सहारनपुर की एसडीएम संगीता राघव को विशेष कार्याधिकारी, लखनऊ विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। मथुरा की उप जिलाधिकारी श्वेता को सहायक निदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनाया गया है। लखनऊ मेट्रो के विशेष कार्याधिकारी अजय आनंद वर्मा को औरैया का एसडीएम नियुक्त किया गया है। एलडीए के विशेष कार्याधिकारी शशि भूषण पाठक को अमरोहा का एसडीएम बनाया है। इस तरह शासन ने 127 उप जिलाधिकारियों के तबादले किए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0