जल शक्ति मंत्री 26 को झांसी में करेंगे पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश सरकार की पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण और समीक्षा करने जल शक्ति मंत्री 26 जून 2025 को...

Jun 25, 2025 - 11:43
Jun 25, 2025 - 11:45
 0  9
जल शक्ति मंत्री 26 को झांसी में करेंगे पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार की पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण और समीक्षा करने जल शक्ति मंत्री 26 जून 2025 को झांसी आएंगे।

यह भी पढ़े : पुरी की तर्ज पर झांसी में पुष्य नक्षत्र में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का झांसी, ललितपुर और जालौन, आगरा का भ्रमण 24 जून से 28 जून तक रहेगा। इस क्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव 26 जून 2025 को ललितपुर से झांसी सर्किट हाउस सुबह ग्यारह बजे आयेंगे। यहां वह सरकार की पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से समीक्षा करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह ग्यारह बजे एटा के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : बाँदा : करंट की चपेट में आकर नानी और नाती की दर्दनाक मौत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0