ऐतिहासिक कायाकल्प : बांदा को मिली 9.52 करोड़ की विश्वस्तरीय सौगात, नवाब टैंक बना नया पर्यटन हब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के विकास को एक नई दिशा देते हुए...

Jun 18, 2026 - 18:59
Jun 18, 2026 - 19:03
 0  14
ऐतिहासिक कायाकल्प : बांदा को मिली 9.52 करोड़ की विश्वस्तरीय सौगात, नवाब टैंक बना नया पर्यटन हब

योगी सरकार की तीव्र विकास नीति का असर, समय-सीमा से पहले पूरा हुआ प्रोजेक्ट; रोशनी, संगीत और लेजर लाइट शो से जगमगाएगा बुंदेलखंड

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के विकास को एक नई दिशा देते हुए बांदा जिले को एक ऐतिहासिक सौगात दी है। शहर के ऐतिहासिक नवाब टैंक को 9.52 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक और विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में चमका दिया गया है, जिसे जल्द ही आम जनता को समर्पित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इस बड़े प्रोजेक्ट को निर्धारित समय-सीमा (14 अक्टूबर 2026) से काफी पहले ही पूरा कर लिया है, जो राज्य सरकार की तीव्र विकास नीति और कार्यकुशलता को साफ दर्शाता है।

रोशनी, संगीत और जलक्रीड़ा का अद्भुत संगम

इस परियोजना का सबसे बड़ा आकर्षण यहाँ का अत्याधुनिक म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर लाइट शो है। 'सरदार वल्लभ भाई पटेल ऑक्सीजन पार्क नवाब टैंक' में इस म्यूजिकल फाउंटेन का ट्रायल सफलतापूर्वक अपने अंतिम चरण में है। बहुत जल्द नगरवासियों को रंग-बिरंगी रोशनी, मनमोहक जलधाराओं और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। तकनीकी रूप से बेहद जटिल माने जाने वाले इस कार्य को पर्यटन विभाग और कार्यदायी संस्था ने आपसी समन्वय से रिकॉर्ड समय में मुकम्मल किया है, जो विभाग की एक बड़ी कामयाबी है।

बुंदेलखंड के पर्यटन को लगेंगे नए पंख

नवाब टैंक का यह बदला हुआ स्वरूप न केवल बांदा बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के पर्यटन मानचित्र को बदल कर रख देगा। संगीत की धुनों पर थिरकते पानी के फव्वारे अब स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेंगे। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय व्यापार को भी भारी बढ़ावा मिलेगा। बुंदेलखंड, जो कभी पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, आज योगी सरकार की नीतियों की बदौलत एक बड़े 'पर्यटन हब' बनने की ओर अग्रसर है।

"बांदा की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा ऑक्सीजन पार्क" : विधायक प्रकाश द्विवेदी

इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि, "सरदार वल्लभ भाई पटेल ऑक्सीजन पार्क नवाब टैंक बांदा की खूबसूरती में चार चांद लगाने जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि यह परियोजना सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि बांदा के पर्यावरण सुधार और नागरिकों के स्वास्थ्य व मॉर्निंग वॉक के लिए भी एक बड़ा वरदान साबित होगी।

"मेरा विश्वास है कि मैं बांदा एक नया और सुंदर बांदा बनाऊंगा" : विधायक प्रकाश द्विवेदी

जनता में भारी उत्साह, चौतरफा हो रही है सरकार की तारीफ

इस ऐतिहासिक कायाकल्प को देखकर बांदा के स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह का माहौल है। जनता द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली और विकासोन्मुखी नीतियों की चौतरफा तारीफ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की "समयबद्ध काम की नीति" के कारण ही आज बांदा को इतनी बड़ी सौगात रिकॉर्ड समय में मिल सकी है। इस शानदार तोहफे के लिए क्षेत्र की जनता योगी सरकार का खुलकर गुणगान और आभार जता रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0