पूर्व चेयरमैन की पुत्री ने सीबीएसई हाईस्कूल में लहराया परचम, 96.60% अंक हासिल

कस्बा क्षेत्र के पूर्व चेयरमैन श्रीकांत गुप्ता की सुपुत्री उर्वशी गुप्ता ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र...

Apr 15, 2026 - 18:02
Apr 15, 2026 - 18:05
 0  79
पूर्व चेयरमैन की पुत्री ने सीबीएसई हाईस्कूल में लहराया परचम, 96.60% अंक हासिल

कानपुर के डीपीएस आजाद नगर की छात्रा उर्वशी गुप्ता की सफलता से कस्बे में खुशी की लहर

हमीरपुर। कस्बा क्षेत्र के पूर्व चेयरमैन श्रीकांत गुप्ता की सुपुत्री उर्वशी गुप्ता ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और कस्बे में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार उर्वशी गुप्ता कानपुर स्थित डीपीएस आजाद नगर की मेधावी छात्रा हैं। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर उत्कृष्ट अंक हासिल किए। परिणाम घोषित होने के बाद परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

पूर्व चेयरमैन श्रीकांत गुप्ता ने बताया कि उर्वशी शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती रही है। उसकी सफलता निरंतर परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उर्वशी की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

उर्वशी की सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और मित्रों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय नागरिकों ने भी उसे शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0