इन 5 रेल उपरिगामी सेतु निर्माण के चालू कार्यों को 16 करोड़ की धनराशि आवंटित

उ.प्र. द्वारा प्रदेश में रेल उपरिगामी सेतु निर्माण के 03 चालू कार्यों के लिए 16 करोड़ 80 लाख 43 हजार रू.की धराशि आवंटित की गयी है..

Aug 31, 2022 - 09:28
Aug 31, 2022 - 09:33
 0  1
इन 5 रेल उपरिगामी सेतु निर्माण के चालू कार्यों को 16 करोड़ की धनराशि आवंटित

लखनऊ,

उ.प्र. द्वारा प्रदेश में रेल उपरिगामी सेतु निर्माण के 03 चालू कार्यों के लिए 16 करोड़ 80 लाख 43 हजार रू.की धराशि आवंटित की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ.प्र. शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - योगी सरकार द्वारा बुजुर्ग पत्रकारों को पेंशन का तोहफा

इन 3 कार्यों में जनपद झांसी में झांसी-ग्वालियर मार्ग के झांसी-कानपुर रेल सेक्शन के किमी 113/1-2 पर रेल सम्पार संख्या-117 पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु निर्माण हेतु रू0 08 करोड़ 28 लाख 15 हजार, जनपद फर्रूखाबाद में कानपुर-कासगंज रेल सेक्शन के सम्पार सं0-148 पर फर्रूखाबाद-फतेहगढ़ स्टेशन के मध्य दो लेन रेल उपरिगामी सेतु निर्माण हेतु रू0 06 करोड़ 85 लाख 53 हजार तथा जनपद बलरामपुर में उतरौला बाईपास पर स्थित बलरापुर-गोण्डा रेल मार्ग पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु निर्माण हेतु रू0 01 करोड़ 66 लाख 75 हजार (कुल रू0 16 करोड़ 80 लाख 43 हजार) की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है।

जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को वित्तीय हस्तपुस्तिका में वर्णित नियमों, स्थाई आदेशों आदि का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुये एवं प्रत्येक दशा में आवंटित धनराशि का उपयोग किसी अन्य मद में न किये जाने के निर्देश दिये गये हैं तथा शासनादेश में निर्देश दिये गये हैं कि उपयोगिता प्रमाण-पत्र कार्यों के सपंरिक्षित लेखा निर्धारित समयावधि में कार्यालय महालेखाकार एवं शासन को उपलब्ध कराया जाय।

ये खबर आपको अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। या कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स पर कमेंट भी कीजिये।

रेलवे की अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए देखते रहिये इस वेबसाइट bundelkhandnews.com को।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी के ओएसडी मोती लाल का सड़क हादसे में निधन

यह भी पढ़ें - भाजपा ने पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी की कमान सौंपी

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.