रैली निकाल ग्रामवासियों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
विश्व पर्यावरण दिवस जागरूकता माह के क्रम में लोगो को जागरुक करने के लिए विश्व युवक केन्द्र नई दिल्ली एवं...

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की ली शपथ
चित्रकूट। विश्व पर्यावरण दिवस जागरूकता माह के क्रम में लोगो को जागरुक करने के लिए विश्व युवक केन्द्र नई दिल्ली एवं जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति के संयुक्त तत्वावधान मे विकासखण्ड मानिकपुर के ग्राम पंचायत सरैयां के मजरा घाटी कोलान मे रैली निकाल ग्रामवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम मे कर्वी नगर के जेएम सिंह बालिका इण्टर कालेज मे रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सन्देश दिया कि यदि भविष्य को बचाना है तो पर्यावरण की रक्षा करनी होगी और वृक्ष अवश्य लगाना होगा।
यह भी पढ़े : चित्रकूट : वन महोत्सव : जीटीडीसी में रोपे गए पौधे
इसके अलावा विकासखण्ड पहाडी के रघुवीर प्रसाद कन्या इण्टर कालेज मे संगोष्ठी, वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ। संस्था सचिव शंकर दयाल ने सभी छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोगो को पर्यावरण के प्रति संवेदित करने के लिए पांच जून को प्रत्येक वर्ष विश्व मे पर्यावरण दिवस के रूप मे मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष इसे एक विशेष नयी थीम के साथ मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष की थीम है बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन अर्थात प्लास्टिक के प्रदूषण को समाप्त करना। इस थीम का उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना है। रिसाइक्लिंग को बढावा देने के साथ ही प्लास्टिक के विकल्पो को प्रोत्साहित करना है। रघुवीर प्रसाद कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाध्यापिका वन्दना गुप्ता ने कहा कि बढते पर्यावरण के प्रदूषण को रोकने के लिए वृक्ष लगाना बहुत आवश्यक है। वृक्षो की देखभाल करना है, क्योकि प्रत्येक वर्ष बहुत सारे पेड़ लगाये जाते है लेकिन उसमे बहुत कम ही वृक्ष जीवित बचते है। इसलिए वृक्ष लगाने के साथ उनकी देखभाल भी बहुत आवश्यक है। संस्था के कार्यकर्त्ता आदित्य मिश्रा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए सबसे बडा वैश्विक मंच है। लोग जाने अन्जाने मे प्रतिदिन सिंगल यूज प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग करते है जो पर्यावरण को अत्यधिक नुकसान पहुचाते है। कार्यक्रम के अन्त मे शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा छात्राओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, दैनिक जीवन मे पर्यावरण के अनूकूल आदतो को अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
यह भी पढ़े : बुंदेलखण्ड के यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब बांदा व हमीरपुर ट्रैक पर भी जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
What's Your Reaction?






