चित्रकूट : एसपी के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला के नेतृत्व में यातायात माह के दृष्टिगत धनुष चौराहा पर क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय...

Nov 22, 2023 - 04:45
Nov 22, 2023 - 04:49
 0  7
चित्रकूट : एसपी के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला के नेतृत्व में यातायात माह के दृष्टिगत धनुष चौराहा पर क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय के उपस्थिति में कोतवाली कर्वी पुलिस बल व यातायात पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने वाहनों पर लगी काली फिल्मों को निकलवाया तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 164 वाहनों से तीन लाख 43 हजार रूपये का ई-चालान किया गया व 25 वाहनों को सीज किया गया।  

यह भी पढ़े : बुंदेलखंड सांस्कृतिक यात्रा में घूमर नृत्य ने मन मोहा

चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी अजीत कुमार पाण्डेय, पीआरओ गुलाब त्रिपाठी, यातायात उनि शैलेन्द्र सिंह एवं अन्य अधि/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : आकर्षक दिखना चाहिए चौराहा और फाउंटेन : डीएम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0