प्रशिक्षण में पार्टी की कार्य पद्धति, वैचारिक अधिष्ठान एवं इतिहास की दी गई जानकारी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कर्वी नगर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान में पदाधिकारियों...
चित्रकूट। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कर्वी नगर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण महाअभियान मे प्रमुख रूप से पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, संयोजक दिनेश तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनन्द त्रिपाठी, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल उपस्थित रहे। प्रशिक्षण महाअभियान की शुरुआत पार्टी के महापुरुषों के चित्रों में पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्रशिक्षण महाअभियान के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता ने किया। वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य जी उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र के विषय कार्यपद्धति पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुबह से शाम तक जो काम करते हैं उस कार्य करने का जो तरीका है उसको कार्यपद्धति कहते हैं। किसी भी राजनैतिक पार्टी को चलाने के लिए उसकी कार्यपद्धति का ठीक होना बहुत जरूरी है। अन्य दलों की अपेक्षा भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति में बहुत अन्तर है। भारतीय जनता पार्टी की पारिवारिक एवं आपसी सहमति से काम करने की कार्यपद्धति है।
द्वितीय सत्र के विषय वैचारिक अधिष्ठान पर बोलते हुए शिवशंकर सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी विचारों पर काम करने वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। पार्टी के महापुरुषों ने विचार व्यक्त किए आज उन्हीं पर पार्टी काम कर रही है। तृतीय सत्र के विषय पार्टी का इतिहास पर बोलते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दिनेश तिवारी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए कैसे पार्टी में सर्विस कर आज दुनिया की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी बनी इसके बारे में सभी कार्यकर्ताओं को पता होना चाहिए। प्रशिक्षण महाअभियान मे दिव्या त्रिपाठी, अंजू बर्मा, माया प्रजापति, बृजेन्द्र शुक्ला, जवाहर सोनी, अनिल गुप्ता, उज्जवल गुप्ता, हीरो मिश्रा, दीपक द्विवेदी, गोलू गर्ग, लकी उपाध्याय, पवन बद्री, शुभम गुप्ता, संजय पांडेय, विजयचन्द्र गुप्ता, प्रेमलाल बाल्मीकि, विनीत पयासी, लवकुश यादव, रामसागर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
