तिरंगा यात्रा से देश विरोधी तकातों को देना है जवाब : महेन्द्र कोटार्य

आगामी 13 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य की अध्यक्षता में निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग...

Aug 10, 2026 - 09:53
Aug 10, 2026 - 09:53
 0  5
तिरंगा यात्रा से देश विरोधी तकातों को देना है जवाब : महेन्द्र कोटार्य

चित्रकूट। आगामी 13 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य की अध्यक्षता में निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग में सम्पन्न हुई।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत योजना बैठक आहूत की गई हैं। तिरंगा यात्रा सभी 11 मंडलों में 10, 11, 12 अगस्त को मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व मे निकाली जाएगी। 13 अगस्त को जिला मुख्यालय में शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा कार्यक्रम होगा। जिसमें ज्यादा से ज्यादा छात्रों, नवजवानों, व्यापारियों को सहभागिता करने का निवेदन करना है। कहा कि इस समय देश विरोधी ताकते छात्रों का बहाना लेकर देश का माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे है। तिरंगा यात्रा से देश के युवाओं को जोड़ कर उनको देश विरोधी ताकतो को जवाब देना है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, जगदीश गौतम, आलोक पांडेय, बिपुल प्रताप, संजय पांडे, श्रवण पटेल, दिव्या त्रिपाठी, अखिलेश रैकवार, ब्रजेंद्र शुक्ला, रवि गुप्ता, महेश पांडेय, मुन्नालाल प्रजापति, राजेंद्र अग्रहरि, आदित्य रघुवंशी, राधे आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0