केन्द्रीय विद्यालय की छात्राओ को किया जागरुक

केंद्रीय विद्यालय कर्वी में छात्राओ को हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रिया माथुर के...

Jul 24, 2025 - 10:43
Jul 24, 2025 - 10:43
 0  9
केन्द्रीय विद्यालय की छात्राओ को किया जागरुक

चित्रकूट। केंद्रीय विद्यालय कर्वी में छात्राओ को हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रिया माथुर के द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना तथा हेल्पलाइन नंबर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा आदि की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाल विवाह के खिलाफ दंड और अपराध के प्रति जागरूक किया गया। किशोरियों को गुड टच व बैड टच, माहवारी में साफ सफाई आदि के विषय में बताया। कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट मीनू सिंह, अरविंद कुमार, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम के कर्मचारी तथा जन साहस संस्था के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0