एसपी ने परेड का निरीक्षण कर अनुशासन का पढ़ाया पाठ
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया...

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड में उपस्थित सभी टोलियों, रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, तत्पर और अनुशासन बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए। स्वास्थ्य के लाभ के लिए परेड की दौड़ करायी। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारियोे का टर्न आउट चेक किया। परेड ग्राउण्ड में उपस्थित सभी टोलियों की ड्रिल देखी। सुधार के लिए प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देशित किया। परेड में शामिल अधिकारी, कर्मचारियों को अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में बताया गया। परेड ग्राउंड में आर्मोरर द्वारा शस्त्रों का खोलने जोड़ने व हैन्डलिंग की जानकारी दी गयी।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा जाकर थानों से आयी समस्त चार, दो पहिया वाहनों, 112 पीआरवी तथा परिवहन शाखा में रखे वाहनों, थानों के वाहनों का निरीक्षण कर प्रभारी परिवहन शाखा को मरम्मत के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। डायल 112 कार्यालय, आवास परिसर, आरटीसी बैरिक, सीपीसी कैंटीन, मंदिर, भोजनालय, आर्मरी का निरीक्षण किया। साफ सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। क्वार्टर गार्द का निरीक्षण कर सलामी ली। साथ ही आदेश कक्ष में जाकर पुलिस कर्मियों का अर्दली रुम किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद कुमार वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव, पीआरओ प्रदीप पाल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






