पुलिस पेंशनरों की एसपी ने सुनी समस्याएं
एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस पेंशनर्स की बैठक हुई। इस दौरान एसपी ने पुलिस पेंशनर्स...
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस पेंशनर्स की बैठक हुई। इस दौरान एसपी ने पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी पेंशनर्स से अपने अनुभव एवं ज्ञान का उपयोग करते हुए समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। साथ ही पेंशनर्स को विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं, कानूनी सहायता तथा शिकायत निवारण तंत्र संबंधी जानकारी प्रदान की गई। बैठक में उपस्थित पेंशनर्स को अपनी समस्याएं एवं अनुभव साझा करने का अवसर दिया गया। समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीओ कार्यालय, यातायात करिश्मा गुप्ता मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
