परेड की सलामी लेकर एसपी ने किया निरीक्षण

एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया...

Sep 13, 2025 - 13:09
Sep 13, 2025 - 13:09
 0  2
परेड की सलामी लेकर एसपी ने किया निरीक्षण

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने टोलियों, रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, तत्पर और अनुशासन बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए। स्वास्थ्य लाभ के लिए परेड की दौड़ करायी। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारियाों का टर्न आउट चेक किया। परेड ग्राउण्ड में उपस्थित सभी टोलियों की ड्रिल देखी। सुधार के लिए प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देशित किया। अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में बताया। परेड ग्राउंड में आर्मोरर द्वारा शस्त्रों का खोलने जोड़ने व हैन्डलिंग की जानकारी दी गयी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा जाकर थानों से आयी समस्त चार व दो पहिया वाहनों, 112 पीआरवी तथा परिवहन शाखा में रखे वाहनों, थानों के वाहनों का निरीक्षण कर प्रभारी परिवहन शाखा को मरम्मत के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डायल 112 कार्यालय, आवास परिसर, आरटीसी बैरिक, सीपीसी कैंटीन, मंदिर, भोजनालय, आर्मरी का निरीक्षण किया। साफ सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। क्वार्टर गार्द का निरीक्षण कर सलामी ली। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश कक्ष में जाकर पुलिस कर्मियों का अर्दली रुम किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद कुमार वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव, आरटीसी प्रभारी प्रदीप कुमार यादव, पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0