एसपी ने पैदल मार्च कर सुरक्षा का लिया जायजा

रामनवमी पर्व के दृष्टिगत एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने को थाना...

Mar 28, 2026 - 10:38
Mar 28, 2026 - 10:39
 0  4
एसपी ने पैदल मार्च कर सुरक्षा का लिया जायजा

चित्रकूट। रामनवमी पर्व के दृष्टिगत एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने को थाना, चौकी प्रभारियों ने क्षेत्र के मिश्रित आबादी एवं भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया। पुलिस टीमों ने दुकानदारों, व्यापारियों एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का भरोसा दिया। पुलिस टीम ने सड़क पर हो रहे अतिक्रमण, शराब की दुकान, रेलवे स्टेशनों, होटल, ढाबा, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0