गरीबों को श्री भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट ने बांटे कम्बल व खाद्यान्न
भीषण ठंड को देखते हुये श्री भगवान भजनाश्रम वृन्दावन शाखा चित्रकूट द्वारा बाढ पीड़ित क्षेत्र रहे ताड़ी गांव के गरीबों, वृद्धजनों...
अग्निपीड़ित ताड़ी गांव के लोग कम्बल व खाद्यान्न पाकर चहके
मऊ (चित्रकूट)। भीषण ठंड को देखते हुये श्री भगवान भजनाश्रम वृन्दावन शाखा चित्रकूट द्वारा बाढ पीड़ित क्षेत्र रहे ताड़ी गांव के गरीबों, वृद्धजनों एवं असहायों को गर्म कपड़े, कम्बल आदि सामग्री का वितरण किया। कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे चहक उठे। ट्रस्ट के प्रबन्धक रामऔतार यादव ने बताया कि विगत 10 दिनों से ठंड के मद्देनजर गरम ऊनी कपड़ांे, अनाज खाद्यान्न वितरण का सेवाकाल चल रहा है। प्रबन्धक ने बताया कि चित्रकूट ही नहीं ट्रस्टी कोषाध्यक्ष बिहारीलाल सर्राफ एवं सहयोगियों द्वारा श्रीधाम अयोध्या में एक हजार, वृन्दावन में एक हजार, चित्रकूट में एक हजार कम्बल वितरित किये जा रहें हैं । कोलआदिवासी बस्ती मानिकपुर कोलान घाटी में 120 परिवारों को आटा, दाल, चावल, शक्कर, तेल आदि खाद्यान्न सामग्री वितरित किया जा चुका है। आगे भी यह सेवाकाल जारी रहेगा।
वितरण कार्यक्रम में जिला न्यायालय के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी केशव प्रसाद ने कहा कि ट्रस्ट के प्रबन्धक रामऔतार से वह तीन साल से जुड कर गरीबों की सेवा कर रहें हैं।
मऊ क्षेत्र के समाजसेवी भइयालाल के सहयोग से ताड़ी गांव के गरीबांे, अग्निपीड़ितों को कम्बल, खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी पंकज यादव ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
