बाउंड्री वॉल के ऊपर कंसल्टीना वायर लगाकर विद्यालय परिसर को बनायें सुरक्षित : डीएम

विकासखंड मऊ अंतर्गत ग्राम बोझ फॉर्म में विगत दिनों आवारा कुत्ते के काटने से हुई घटना के दृष्टिगत डीएम पुलकित गर्ग ने विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्थाओं...

Aug 6, 2026 - 10:42
Aug 6, 2026 - 10:42
 0  4
बाउंड्री वॉल के ऊपर कंसल्टीना वायर लगाकर विद्यालय परिसर को बनायें सुरक्षित : डीएम

कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता 

शेष विद्यालयों में शीघ्र कराया जाएगा बाउंड्रीवॉल का निर्माण

चित्रकूट। विकासखंड मऊ अंतर्गत ग्राम बोझ फॉर्म में विगत दिनों आवारा कुत्ते के काटने से हुई घटना के दृष्टिगत डीएम पुलकित गर्ग ने विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में कुल 57 विद्यालय ऐसे चिन्हित किए गए हैं जहां सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवॉल की आवश्यकता है। इनमें से 17 विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल का निर्माण पूर्ण कराया जा चुका है। जबकि 40 विद्यालयों में निर्माण कार्य कराया जाना शेष है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल का निर्माण शेष है, वहां जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत अथवा ग्राम पंचायत के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराकर समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल की ऊंचाई सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त नहीं है वहां बाउंड्री वॉल के ऊपर कंसल्टीना वायर लगाकर विद्यालय परिसर को और अधिक सुरक्षित बनाया जाए। जिससे आवारा पशुओं एवं अन्य अवांछिततत्वों का परिसर में प्रवेश रोका जा सके।

डीएम ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे प्रत्येक विद्यालय में सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0