बच्चों को लेखन सामग्री का किया गया वितरण
स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन बाल शिक्षा निशुल्क शिक्षा संस्थान खुटहा द्वारा किया गया...
चित्रकूट। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन बाल शिक्षा निशुल्क शिक्षा संस्थान खुटहा द्वारा किया गया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता एवं अन्य आयोजन किए गए। एलडीएम अनुराग शर्मा के साथ संस्था के सदस्य योगेश जैन अध्यक्ष डीसीएफ भी उपस्थित रहे। जहां पर श्री शर्मा ने बच्चों को हनुमान जी जैसे निष्ठा से कार्य करने एवं अपने गुरुओं का आदेश का पालन करने के लिए प्रेरित किया। योगेश जैन ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि था। इस अवसर पर बच्चों को लेखन सामग्री वितरण किया गया। संस्था के सचिन, राजकरण प्रजापति, पूर्व प्रधान राजीव गर्ग अन्य सदस्य उपस्थित रहे। गौशाला में जाकर गायों को गुड एवं उनका दुर्घटना से बचने के लिए रेडियम पट्टी भी बांधी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
