हॉकी संघ के संतोष सिंह अध्यक्ष, श्रीकेशन बने उपाध्यक्ष
आकांक्षी जनपद में हॉकी के खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर...

चित्रकूट। आकांक्षी जनपद में हॉकी के खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर नहीं मिलता था। जिससे वह अपनी प्रतिभा दिखा सकें। हॉकी संघ उत्तर प्रदेश के निर्देश पर पहली बार चित्रकूट के खिलाड़ियों को प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिताओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करने को हॉकी चित्रकूट संघ का गठन कर सर्वसम्मति से संतोष कुमार सिंह को अध्यक्ष, श्रीकेशन को उपाध्यक्ष, विजय कुमार को सचिव, श्यामसुंदर को कोषाध्यक्ष, कामता प्रसाद, सतीश और सोनाली देवी को सदस्य कार्यकारिणी चुना गया है। हॉकी संघ के गठन पर पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, शक्ति प्रताप तोमर, विवेक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, डॉ सुधीर अग्रवाल, शंकर यादव आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है।
What's Your Reaction?






