राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष बने संदीप श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ्भ गुरुवार को रामलीला भवन घुस मैदान...

अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा
नए पदाधिकारियों का हुआ चयन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ्भ गुरुवार को रामलीला भवन घुस मैदान पुरानी बाजार कर्वी में हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से हुए चुनाव में संदीप श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुना गया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी में कहा कि कर्मचारी हित में सबसे बड़ी लडाई लड़ी जायेगी, क्योंकि चिकित्सा के लिए बहुत ऐसी बडी बीमारियॉ है जो पांच लाख से अधिक खर्च आता है। गंम्भीर बीमारियों के लिए कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवार के इलाज का सारा खर्चा सरकार वहन करें। प्रांतीय महामंत्री शिववरन सिंह यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाये। जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़े। आठवा वेतन आयोग लागू करने के लिए सरकार द्वारा कमेटी का गठन किया जाये। संरक्षक वीरेन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाई है। सरकार जल्द ही मांगे सुनेगी। इस दौरान प्रान्तीय अध्यक्ष के माध्यम से कर्मचारियों की समास्याओं से संबधी ज्ञापन सौपा जायेगा। इसी क्रम में चित्रकूट के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को मजबूत बनाने के लिए मण्डल अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसमें वीरेन्द्र कुमार द्विवेदी संरक्षक, संदीप श्रीवास्तव अध्यक्ष, अशोक कुमार यादव उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह जिला महामंत्री, ब्रजेश कुमार यादव कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र पांडेय सम्प्रेक्षक निर्वाचित हुये। इस मौके पर रूपेश कुमार पांडेय, सुजीत, कृष्णपाल सिंह, अनिल कुमार, अजय कुमार पांडेय, जगबलि सिंह, अखिलेश कुमार पांडेय, अनुराग द्विवेदी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






