विधानसभा चित्रकूट व मानिकपुर के मतदेय स्थलों का हुआ संभाजन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के अन्तर्गत मतदेय स्थलों का सम्भाजन के लिए कार्यक्रम निर्गत किया गया है...

Jul 1, 2026 - 10:27
Jul 1, 2026 - 10:27
 0  6
विधानसभा चित्रकूट व मानिकपुर के मतदेय स्थलों का हुआ संभाजन

18 जुलाई को बैठक के बाद दिया जाएगा अंतिम रूप

चित्रकूट। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के अन्तर्गत मतदेय स्थलों का सम्भाजन के लिए कार्यक्रम निर्गत किया गया है। मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निधारण एवं नये मतदेय स्थल स्थापित करने के लिए भवनों के चिन्हांकन के उपरान्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 236 चित्रकूट एवं 237 मानिकपुर द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रस्तावो कों मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों उपलब्ध कराते हुयें जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की गयी। 

डीएम पुलकित गर्ग ने अवगत कराया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 12 सौ मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया गया है। विधानसभा 236 चित्रकूट में मतदान केंद्र, 309 मतदेय स्थल 469 एवं 237 मानिकपुर में मतदान केंद्र 304 मतदेय स्थल 436 इस प्रकार कुल मतदान केंद्र 613, मतदेय स्थल 905 है। 12 सौ मतदाताओं के आधार पर सम्भाजन समायोजन के उपरांत प्रस्तावित मतदेय स्थल में बढ़े हुए मतदेय स्थल में 236 में 3, 237 में 7 इस प्रकार कुल 10, कम हुए मतदेय स्थल में 236 में 5, 237 में 0 इस प्रकार कुल 5, कुल मतदेय स्थल में 236 में 467, 237 में 443 इस प्रकार कुल 910 हुए हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 236 चित्रकूट में जर्जर, रास्ता संकीर्ण अथवा पर्याप्त जगह न होने के कारण 4 भवन परिवर्तन किया गया है। 237 मानिकपुर में कोई परिवर्तन नही किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि चुनावी वर्ष है। मतदेय स्थलों का सत्यापन करा लें। यदि कोई प्रस्ताव या सुझाव हो तो लिखित रूप में उपलब्ध करा दें। 18 जुलाई को सांसद, सदस्यों, विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक के पश्चात शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण उपरांत सूची को अन्तिम रूप दिया जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0