विराट गायत्री महायज्ञ की बनाई रूपरेखा

गायत्री शक्तिपीठ में विराट गायत्री महायज्ञ 17 से 20 दिसंबर को गुरु माता के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित है...

Sep 22, 2025 - 10:16
Sep 22, 2025 - 10:19
 0  5
विराट गायत्री महायज्ञ की बनाई रूपरेखा

चित्रकूट। गायत्री शक्तिपीठ में विराट गायत्री महायज्ञ 17 से 20 दिसंबर को गुरु माता के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित है। जिसके लिए विशिष्ट 16 समितिओं का गठन किया गया है।

रविवार को कलश यात्रा समिति की बैठक हुई। जिसमें कलश यात्रा से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर विचार विमर्श हुआ। अश्वमेध महायज्ञ की कलश यात्रा तथा हिन्दू संगम की कलश यात्रा चित्रकूट गायत्री परिवार के संयोजन में ऐतिहासिक रही है। एक बार फिर इस विराट यज्ञ की कलश यात्रा सफल बनाने को समिति बनाई गई है जो तत्परता के साथ विद्यालयों, माता, बहनों और विभिन्न प्रकार की झांकीओ, लोकनृत्य का समावेश हो, यात्रा प्रेरक बने यह प्रयास होगा। धर्म संस्कृति और संस्कारों के साथ समाज में समरसता का व्यापक वातावरण बने इसी प्रयोजन से गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार द्वारा किया जाता है। इस मौके पर व्यवस्थापक डॉ रामनारायण त्रिपाठी, कमलाकांत उपाध्याय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। महिला मंडल टीम की प्रमुख सुधा तिवारी, प्रीती गुप्ता, अर्चना गुप्ता अतर्रा, पुष्पा सिंह बाँदा, पुष्पा शर्मा कर्वी, रेखा दीक्षित, ज्योति अग्निहोत्री, कृष्णा गुप्ता, निधि पांडेय, कमलेश त्रिपाठी, रामशरण शास्त्री, प्रमोद पटेल, दिनेश कुमार, सुधीर, राजकुमार ओझा आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0