कोतवाली कर्वी में हुई पीस कमेटी की बैठक
एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्याम प्रताप पटेल की अध्यक्षता में चौकी प्रभारी सीतापुर यदुवीर सिंह...
भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने की अपील
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्याम प्रताप पटेल की अध्यक्षता में चौकी प्रभारी सीतापुर यदुवीर सिंह, चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग अरविन्द सिंह की उपस्थिति में कोतवाली कर्वी में आगामी होली एवं ईद त्यौहार को सकुशल शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधान के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई। जिसमें लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण व सकुशल त्योहार मनाए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गोष्ठी में हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदायों के सदस्यों से वार्ता कर भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने की अपील की गयी तथा शासन के दिशा निर्देशों के सम्बन्ध में बताया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
