सुरक्षा अभियान के क्रम में ढूंढा यात्री का खोया बैग
रेलवे स्टेशन में यात्रियों एवं उनके सामग्री की सुरक्षा अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष शालिनी सिंह भदौरिया ने बताया कि अनुभागीय कन्ट्रोल रूम झाँसी के माध्यम से सूचना...
चित्रकूट। रेलवे स्टेशन में यात्रियों एवं उनके सामग्री की सुरक्षा अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष शालिनी सिंह भदौरिया ने बताया कि अनुभागीय कन्ट्रोल रूम झाँसी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि शिकायतकर्ता जमुना प्रसाद द्विवेदी पुत्र नर्मदा प्रसाद द्विवेदी निवासी ग्राम भरकोर्रा थाना पहाड़ी का ट्रेन में यात्रा के दौरान बैग खो गया है। जिसमें 11 हजार नकदी व कपड़े आदि सामग्री थे। इस पर जीआरपी कर्वी पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए यात्री का बैग सकुशल खोजकर यात्री के सुपुर्द किया है। टीम में मुख्य आरक्षी आदित्य कुमार, आरक्षी कुलभूषण, मानवेन्द्र सिंह रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
