प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं को बताए गए संगठन के सिद्धांत

दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने की

May 21, 2026 - 10:45
May 21, 2026 - 10:45
 0  9
प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं को बताए गए संगठन के सिद्धांत

छह सत्रों में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

चित्रकूट। दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने की। प्रदर्शनी का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रामकेश निषाद मौजूद रहे।

प्रशिक्षण वर्ग के पहले सत्र मुख्य वक्ता के रूप में राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि जनसंघ का गठन राजनीति में भारतीय चिंतन के आधार पर सरकात्मक विकल्प देने के लिए डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में 21 अक्टूबर 1951 को किया गया। 1952 में दीपक चुनाव चिन्ह पर अपना पहला चुनाव लड़ा। जिसमें पार्टी के तीन सांसद जीते। द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे ने वैचारिक अघिष्ठान पर कहा कि भारतीय संस्कृति के मूल दर्शन को व्यक्त करने वाले समग्र विचार जो भारतीय जनता से 1965 से विजयवाड़ा में एकात्म मानववाद के रूप में स्वीकार किया तथा पुनः भाजपा ने 1985 के राष्ट्रीय परिषद में से अपना मूलभूत सिद्धांत स्वीकार किया। पंचमिष्ठाओं के सिद्धांत के आधार पर भारतीय जनता पार्टी का निर्माण भाजपा ने अपने प्रथम अधिवेशन में सैद्धांतिक रूप में पंच निष्ठा की घोषणा की। तीसरा सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि संगठन का स्तंभ कार्य करता है। भाजपा में कार्यकर्ताओं को संगठन साधन के रूप में नही मानते हैं उसे विकसित राष्ट्र के संकल्प के रूप में देखते हैं। चतुर्थ सत्र राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि संगठन और इसका कार्य समाज से अलग नहीं बल्कि समाज केंद्रित है। राष्ट्रीय विचारों को जनजीवन का हिस्सा बनना तथा राष्ट्र के तथा में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करना भाजपा के कार्य विस्तार के दो भागों में विभाजित किया जा सकता है। पांचवा सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष रंजन उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्य पद्धति में कार्यालय केवल प्रशासनिक इकाई निबंध की विचार और संस्कार और संगतानात्मक ऊर्जा का केंद्र है। छठवे सत्र में जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और कार्य कुशलता को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक सक्रिय और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और सेवा भाव की दिशा में और अधिक सजग बनाता है। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला महामंत्री अश्वनी अवस्थी ने किया। इस मौके पर जिला प्रशिक्षण प्रमुख प्रमोद द्विवेदी, पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी, भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका उपाध्याय, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, जिला पंचायत अशोक जाटव, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अर्पित जायसवाल, हरिओम करवरिया, राजेश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, सुशील द्विवेदी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0