किसी के दबाव में नहीं, सक्रिय होकर कार्य करें अधिकारी : आयुक्त

नोडल अधिकारी आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में कानून व्यवस्था...

Apr 10, 2026 - 10:52
Apr 10, 2026 - 10:52
 0  6
किसी के दबाव में नहीं, सक्रिय होकर कार्य करें अधिकारी : आयुक्त

कानून व्यवस्था एवं विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा कर मातहतो को दिए निर्देश

चित्रकूट। नोडल अधिकारी आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में कानून व्यवस्था एवं विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

आयुक्त ने अतिरिक्त ऊर्जा, उद्यान, कृषि, ग्रामीण विकास सड़कों का निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दुग्ध विकास, पेंशन योजनाएं, जल जीवन मिशन, पंचायती राज, पर्यटन विकास कार्य, प्राथमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, पशुधन विभाग, महिला बाल विकास, श्रम योजनाओं आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस के जो मामले विभागों में आते हैं उनका निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापरक कराया जाए। इसमें लापरवाही नहीं होना चाहिए। नगर पालिका से कहा कि रामघाट परिक्रमा क्षेत्र व शहर की साफ सफाई अच्छी तरह से रहे। खानपान की जो दुकानें हैं उनकी भी जांच कराया है गर्मी को देखते हुए तीर्थ क्षेत्र के जो हैंडपंप खराब है उन्हें ठीक करा लें, गर्मी को लेकर जन जागरूकता के अभियान चलाया जाए की गर्मी व लू से कैसे सावधानी रखी जाए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से कहा कि उप जिलाधिकारी कर्वी के माध्यम से परिक्रमा पथ के आसपास पार्किंग निर्माण के लिए शासकीय भूमि चिन्हित की जाए। डीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं के स्ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण ग्राम प्रधानों को कराया गया है। आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता विद्युत से कहा कि हाईटेंशन लाइन घरों के ऊपर से नहीं जाना चाहिए। ट्रांसफार्मर लगे हैं उनको कवर्ड कराया जाए। पशुपालन विभाग से कहा कि नंदिनी एवं मिनी नंदिनी योजना का लाभ अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर लोगों को लाभ दिलाया जाए। भूसा के लिए टेंडर कराया जाए। गौशालाओं में जो गोवंश संरक्षित हैं गर्मी को देखते हुए बचाव तथा हरे चारे की भी व्यवस्था की जाए। डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए कि गेहूं क्रय केंद्रों पर पेयजल, तौल मशीन, छन्ना, बोरा आदि सभी व्यवस्थाएं रहे तथा समय से किसानों का भुगतान कराया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि जनपद में शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं जरूर देखी जाएं। उपनिदेशक पर्यटन को निर्देश दिए की तुलसी स्मारक सभा राजापुर में जो कार्य पर्यटन विकास के हो रहे हैं उसकी गुणवत्ता अच्छी रहना चाहिए। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य हो परिक्रमा मार्ग रामघाट में जो भी पर्यटन विकास के कार्य हो रहे हैं सभी शासन की मंशा के अनुरूप समय सीमा के अंदर पूर्ण कराया जाए, जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी की सभी सुविधाएं कराकर लोगों को लाभ दिलाया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि श्रम प्रवर्तन विभाग में जो अनियमिताओं शिकायते है उसकी जांच कराकर जांच आख्या उपलब्ध कराई जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि आश्रम पद्धति विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के लिए जो आवास के लिए भूमि के संबंध में अपर जिलाधिकारी से वार्ता करके निस्तारण कराया जाए। उपनिदेशक कृषि से कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री का जो लक्ष्य है उसको शत् प्रतिशत पूरा करें। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से कहा कि जनगणना कार्य को लेकर अच्छी तरह से प्रशिक्षण दिलाया जाए और समीक्षा भी लगातार करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास से कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रापर तरीके से पोषाहार का वितरण कराया जाए। केंद्रों पर शिक्षण कार्य के लिए शेड्यूल भी लागू कराया जाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एक्टिव रहकर कार्य करें। पारदर्शी तरीके से कार्य करें। किसी के दबाव में आकर कार्य न किया जाए। उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार पुलिस के साथ अवैध कब्जों पर त्वरित कार्यवाही करें। राजस्व के मामले का निस्तारण गुणवत्ता परक किया जाए। नामांतरण पैमाइश के केस समय से करें लंबित नहीं रहना चाहिए। हाईकोर्ट के केसों के संबंध में अपने अधिवक्ता को सही से जानकारी दें। ताकि सही व समय से निर्णय मिल सके।

डीएम पुलकित गर्ग ने आयुक्त को पुष्प गुच्छ एवं एक जनपद एक उत्पाद से निर्मित स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत करते हुए कहा कि आईजीआरएस व अन्य विकास कार्यों की जो समीक्षा की गई है और जो अपेक्षाएं की गई है उसका निस्तारण कराया जाएगा।अ बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने किया। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त अरविन्द कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0