नौ दिन तक चलेगी यात्रा, पड़ाव स्थल में लगा मेला
सवा सौ साल से चल रही भगवान जगन्नाथ रथयात्रा धूमधाम से गाजेबाजे के साथ निकली। यह यात्रा लगातार नौ दिन तक विभिन्न स्थानो में ठहराव लेते हुए पुनः स्थान आएगी...
जयदेवदास अखाड़ा से निकली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा
चित्रकूट। सवा सौ साल से चल रही भगवान जगन्नाथ रथयात्रा धूमधाम से गाजेबाजे के साथ निकली। यह यात्रा लगातार नौ दिन तक विभिन्न स्थानो में ठहराव लेते हुए पुनः स्थान आएगी। पड़ाव आज कच्ची छावनी में हुआ।
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा गुरुवार को जयदेव दास अखाड़ा से गाजेबाजे, घंटे घड़ियाल व भगवान जगन्नाथ के जयकारों के साथ निकली। महंत रमाशंकर दास ने बताया कि यह परंपरा लगभग सवा सौ साल से चली आ रही है। भगवान जगन्नाथ, मां जानकी से नाराज होकर अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ रथ में सवार होकर चले गए थे। नौ दिन तक यह यात्रा स्थान से कच्ची छावनी, एलआईसी तिराहा, सोनेपुर पहुंचती है। सोनेपुर में भव्य मेले का आयोजन होता है। मां जानकी सोनेपुर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ व भाई और बहन को मनाकर वापस उसी रास्ते से ठहराव करते हुए स्थान लौटती हैं। जहां पड़ाव होता है वहां मेला लगता है। लोग जमकर खरीददारी करते हैं। इस मौके पर चेला दीपक दास, विजय शंकर द्विवेदी, शंकरलाल, संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज द्विवेदी, शिवमंगल शास्त्री, सोनू, राजू यादव आदि भक्तगण रथ को सहारा देकर आगे बढ़ा रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
