नम आंखों से मां जगदम्ब की विदाई, प्रतिमाएं विसर्जित

गाजेबाजे के साथ नम आंखों से बांध व तालाबों में पूजा अर्चना के बाद देवी प्रतिमाएं विसर्जित हुई...

Oct 4, 2025 - 10:43
Oct 4, 2025 - 10:48
 0  8
नम आंखों से मां जगदम्ब की विदाई, प्रतिमाएं विसर्जित

विसर्जन स्थल पर उमड़ा हुजूम, शोभायात्रा में थिरके देवी भक्त

डीएम-एसपी लेते रहे जायजा

चित्रकूट। गाजेबाजे के साथ नम आंखों से बांध व तालाबों में पूजा अर्चना के बाद देवी प्रतिमाएं विसर्जित हुई। सडकों में देर शाम तक दुर्गा प्रतिमाओं को लेकर देवी भक्त ढोल बैंडबाजा की धुन पर नाचते दिखे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन की चाकचौबंद व्यवस्था रहीं।

शारदीय नवरात्र पर्व में नौ दिनों तक देवी पंडालों में साजसज्जा कर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। मुख्यालय सहित राजापुर, मऊ, बरगढ़, मानिकपुर, भरतकूप, शिवरामपुर व सीतापुर क्षेत्र में स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विजर्सन भक्तों ने विधिविधान से हवन पूजन के बाद चिन्हित तालाबों में किया। जिला मुख्यालय में सोनेपुर गांव स्थित व बनकट गांव स्थित तालाब में मूर्ति विसर्जित की गई। शहर की नई बाजार समिति, पुरानी बाजर समिति सहित विभिन्न देवी पंडालों के लोग गाजेबाजे के साथ विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी जयकरन सिंह, शहर कोतवाल उपेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ निरीक्षण करते रहे। इसी प्रकार मऊ, राजापर, मानिकपुर क्षेत्र में प्रशासनिक व पुलिस अफसरों की देखरेख में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0