वीबीजीरामजी योजना का शुभारंभ

शासन की मंशानुरूप ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से जनपद में एक जुलाई से वीबीजीरामजी योजना का विधिवत क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया गया है...

Jul 3, 2026 - 11:00
Jul 3, 2026 - 11:01
 0  4
वीबीजीरामजी योजना का शुभारंभ

मनरेगा के सशक्त विकल्प के रूप में करेगी कार्य: डीएम

चित्रकूट। शासन की मंशानुरूप ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से जनपद में एक जुलाई से वीबीजीरामजी योजना का विधिवत क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया गया है। डीएम पुलकित गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत शुभारंभ के प्रथम दिन ही जनपद के समस्त विकासखंडों में कुल 35 विकास कार्यों को गति प्रदान कर दी गई है।

डीएम ने बताया कि योजना के व्यापक प्रचार प्रसार एवं जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनपद के विभिन्न ब्लाकों के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में विशेष समारोहों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से ग्रामीणों को योजना के उद्देश्यों, लाभों तथा इसकी कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक किया गया। यह महत्वाकांक्षी योजना अत्यंत दूरगामी परिणामों वाली सिद्ध होगी। आगामी समय में यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के एक सशक्त और प्रभावी विकल्प के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करेगी। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। प्रशासन द्वारा समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्वीकृत कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के भीतर संपन्न कराना सुनिश्चित करें। ताकि ग्रामीण आबादी को इस योजना का त्वरित लाभ प्राप्त हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0