जिला अस्पताल में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

जिले के प्रभारी मंत्री व श्रम एवं सेवायोजन विभाग राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू की अध्यक्षता तथा एसपी अरुण कुमार सिंह...

Oct 8, 2025 - 10:15
Oct 8, 2025 - 10:16
 0  3
जिला अस्पताल में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

कन्याओ का जन्म बोझ नहीं, आसमान छू रहीं बेटियां : मंत्री

चित्रकूट। जिले के प्रभारी मंत्री व श्रम एवं सेवायोजन विभाग राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू की अध्यक्षता तथा एसपी अरुण कुमार सिंह, सीडीओ अमृतपाल कौर, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी की उपस्थिति में ’मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ’कन्या जन्मोत्सव’ का आयोजन जिला अस्पताल सोनपुर में संपन्न हुआ। 

मंत्री ने इमरजेंसी वार्ड में जाकर मरीजों के हाल जानकर फल वितरण किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से कहा कि अस्पताल में साफ सफाई बनी रहनी चाहिए। किसी प्रकार की शिकायत न आने पाए। इसके बाद 18 कन्याओं की माताओ के द्वारा केक काट एवं प्रमाण पत्र देकर जन्मोत्सव मनाया गया। बच्चियों को उपहार बांटे गए। मंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बच्चियों को जन्म से पढ़ाई तक कई योजनाओं के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कन्याओं का जन्म बोझ नहीं अब कन्याएं आसमान में उड़ रही हैं। वे कंधा से कंधा मिलाकर देश की प्रगति में सहयोग भी कर रही हैं। इसलिए अब नारी अबला नहीं है। सबका साथ सबका विकास के साथ देश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों को पढ़ाये। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार, डॉ तनवीर, डॉ ऋषि कुमार, डॉ आरबी लाल एवं भाजपा कार्यकर्ता सुरेश अनुरागी, रवि गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं महिला कल्याण विभाग से हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम से प्रिया माथुर, मीनू सिंह, अरविंद कुमार, वन स्टाफ सेंटर से रंजीत पांडेय, अर्चना साहू मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0