पेयजल योजनाओं की जल शक्ति मंत्री ने की समीक्षा

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार की रात को डाक बंगला में सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास...

Sep 6, 2025 - 11:34
Sep 6, 2025 - 11:35
 0  5
पेयजल योजनाओं की जल शक्ति मंत्री ने की समीक्षा

चित्रकूट। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार की रात को डाक बंगला में सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे, जल जीवन मिशन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। 

अधिशाषी अभियंता सिंचाई प्रखंड शशि कांत प्रसाद ने बताया कि ओहन बांध में 88.21 प्रतिशत, गुंता में 91.56, रसिन में 93.44 व सबसे कम 59.61 प्रतिशत पानी भरा है। 17 में से 10 टैंकों में जलभराव है। साथ ही 24 बंधियों में भी पानी भरा है। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई में कोई समस्या नहीं होगी। बताया कि चिल्ली मल पंप व रसिन पंप नहर प्रणाली से नहर का संचालन हो रहा है। मंत्री ने सिलौटा पेयजल परियोजना के बारे में जानकारी ली। इस पर अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार भारती ने कहा कि काम पूरा हो गया है। एक सप्ताह ट्रायल करने के बाद लोगों को आपूर्ति शुरु की जाएगी। इस मौके पर मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता उस्मान अली, अधिशाषी अभियंता शिवेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार पांडेय, राजेश कुमार, प्रेम नारायण गौतम, सुमित कुमार, सहायक अभियंता नितिन कुमार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0