राजा बुंदेला के नेतृत्व में चल रही गाँव -गांव पांव-पांव यात्रा का हुआ समापन

बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा बुंदेला के नेतृत्व में शुरू हुई गांव-गांव पांव-पांव यात्रा कामतानाथ मंदिर में पूजन के साथ सम्पन्न हुई...

Aug 3, 2026 - 10:58
Aug 3, 2026 - 10:58
 0  6
राजा बुंदेला के नेतृत्व में चल रही गाँव -गांव पांव-पांव यात्रा का हुआ समापन

पृथक बुंदेलखंड राज्य का हजारों लोगों नें दोहराया संकल्प

चित्रकूट। बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा बुंदेला के नेतृत्व में शुरू हुई गांव-गांव पांव-पांव यात्रा कामतानाथ मंदिर में पूजन के साथ सम्पन्न हुई। इसके बाद गायत्री शक्तिपीठ में वृहद गोष्ठी में संतों और उपस्थितजनों नें पृथक बुंदेलखंड राज्य का संकल्प दोहराया। तय हुआ कि विचार क्रांति की मशाल को अब बुझने नहीं दिया जाएगा।

सात दिवसीय यात्रा नें जिले के भरतकूप, पहाड़ी, राजापुर, तिरहार, मानिकपुर और नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों जगहों पर कार्यक्रम करके पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए जनसमर्थन जुटाया। रविवार को कामतानाथ मंदिर में पूजन करके यात्रा का विश्राम किया गया। यहां संत मदनगोपाल महराज की अगुवाई में पूजन आदि हुआ। उन्होंने यात्रा को पूर्ण सफल बताया। इसके बाद गायत्री शक्तिपीठ में वृहद गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी को संत मदनगोपाल दास महराज नें सम्बोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड का अधूरा सपना जल्द ही पूर्ण होगा। मशाल जल चुकी है बस अब उसे बुझने नहीं देना। महंत दिव्यजीवन दास महराज नें कहा कि राजा बुंदेला का संघर्ष बुंदेलखंडी कभी भुला नहीं पाएंगे। गायत्री शक्तिपीठ के डा. रामनारायण त्रिपाठी नें कहा कि राजा बुंदेला नें इस आंदोलन में जीवन खपा दिया और मील के पत्थर बन गए। आज नहीं तों निश्चय कल बुंदेलखंड राज्य अवश्य बनेगा।

बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला नें कहा कि स्वराज्य की लड़ाई अब अंतिम पायदान में है। वह दिन दूर नहीं जब बुंदेलों का अपना बुंदेलखंड राज्य मिलेगा। सभी लोग विचार क्रांति की मशाल को जलाए रखें। सोशल मीडिया में इस मांग को इतना तेज कर दें कि दिल्ली तक गूँज सुनाई दे। गोष्ठी को यात्रा प्रभारी पूर्व विधायक दिनेश प्रसाद मिश्र नें सम्बोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड राज्य बनानें के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह नें कहा कि विचार क्रांति को अब तेज करना ही लक्ष्य रहेगा। यात्रा समापन में बुंदेली समाज महोबा के अध्यक्ष तारा पाटकर, डा. आश्रय सिंह उरई, विनोद पुरवार, जगदीश शिवहरे महोबा, नीरज निगम, राकेश बाजपेई, राजू तोमर, संतोष श्रीवास्तव बांदा, भाकियू किसान के राष्ट्रीय महासचिव प्रताप बुंदेला, राजन धमेरिया दिल्ली, सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव कालूराम प्रजापति, अशोक पांडेय, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति प्रवीण पांडेय, राजा सिंह परिहार, पवनदीप निषाद आदि शामिल रहे। इसके अलावा बुंदेली सेना के अतुल सिंह, वीपी पटेल, जानकी शरण गुप्ता, अशोक पटेल, राजकुमार सिंह, पूर्व प्रधान कोलगदहिया रमेश कुमार, कर्वी माफी प्रधान प्रतिनिधि बद्री सिंह पटेल समेंत बड़ी तादाद में समर्थक शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0