अरछा बरेठी में अटल जी की जयंती पर हुई किसान गोष्ठी

विकास खण्ड पहाड़ी अन्तर्गत ग्राम अरछा बरेठी में विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा भारत रत्न पूर्व  प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी...

Dec 26, 2025 - 10:47
Dec 26, 2025 - 10:47
 0  3
अरछा बरेठी में अटल जी की जयंती पर हुई किसान गोष्ठी

किसान अपनायें जैविक व प्राकृतिक खेती पद्धति : डॉ. प्रभाकर 

पहाडी (चित्रकूट)। विकास खण्ड पहाड़ी अन्तर्गत ग्राम अरछा बरेठी में विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा भारत रत्न पूर्व  प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101 वीं जयंती एवं स्व0 शिवबालक राम की 8वीं पुण्यतिथि ग्रामीणों के साथ मनाई गई। इस मौके पर स्कूली बच्चांे को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिये उन्हें कापी, पेन का वितरण किया गया। इसके अलावा कृषक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें संस्थान के अध्यक्ष डॉ0 प्रभाकर सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनायें संचालित कर देश को समृद्धि की ओर ले जाने का काम किया था। उनकी जयंती सुशासन दिवस के रूप में पूरे देश में मनाई जा रही है। यहां किसान गोष्ठी आयोजित करके किसान हित की जानकारी दी गई और जैविक खेती अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों के प्रयोग से उत्पादित फसलें स्वास्थ्य पर बिपरीत प्रभाव डाल रहीं हैं। ऐसी स्थिति में हमें फिर वही पुरानी कृषि पद्धति अपनानी होगी। समाजसेवी लवलेश सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती कम लागत में अधिक उत्पादन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुये किसानों को आधुनिक व पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियां अपने के लिये प्रेरित किया। 
 
गोष्ठी के संयोजक सभासद एवं समाजसेवी शंकर यादव ने कहा कि अटल जी एक ऐसे राजनेता थे जिन्हें राष्ट्र के प्रति अटूट आस्था थी उनका आचरण उनकी वैचारिक दृढता भारतीय राजनीति के लिये एक आइना की तरह है। उन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि श्रेष्ठता पद से नहीं बल्कि आचरण से आती है। 

इस अवसर पर ग्रामीणों ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में समाजसेवी लवलेश सिंह, जयलाल, सरजो प्रसाद, चुनकू, मोतीलाल, फूलचन्द्र नामदेव, रावेन्द्र सविता, सुरेन्द्र नाथ गुप्ता, राम किशोर, खुल्ला, ओम प्रकाश, जानकीशरण यादव, श्यामसुन्दर, बसंत गौरव यादव,  संगीता निषाद, कलावती, झुन्डीदाई, राजेश आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0