सेवानिवृत उपाधीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी को दी गयी विदाई

पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस विभाग में अपनी सेवा देकर अधिवर्षता पूर्ण...

Jan 1, 2026 - 11:54
Jan 1, 2026 - 11:55
 0  4
सेवानिवृत उपाधीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी को दी गयी विदाई

चित्रकूट। पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस विभाग में अपनी सेवा देकर अधिवर्षता पूर्ण करने वाले पुलिस उपाधीक्षक प्रज्ञान अजेय कुमार शर्मा, एसआई सदानन्द सिंह, रामलखन, मुख्य आरक्षी चालक राजेन्द्र कुमार शुक्ला के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक एके सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल, क्षेत्राधिकारी कार्यालय यामीन अहमद, क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली, क्षेत्राधिकारी फायर यदुनाथ सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षकों को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव, वाचक पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू भरत भूषण शर्मा, प्रधान लिपिक आनन्द मोहन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0