डीएम-एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण कर लिया जायजा

डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर महिला बैरक...

Sep 20, 2025 - 10:05
Sep 20, 2025 - 10:06
 0  2
डीएम-एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण कर लिया जायजा

चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर महिला बैरक, बैरक नंबर 21, 22, हाई सिक्योरिटी ब्लॉक, चिकित्सालय, सुरक्षा व्यवस्था तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

डीएम ने कैदियों से खानपान व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल वार्ड में निरुद्ध कैदियों से स्वास्थ्य लाभ व समस्याओं के बारे में पूछा। डाक्टर को निर्देश दिए कि समय-समय पर कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते रहें। उन्होंने जेलर को निर्देशित किया कि कैंपस में सीसीटीवी कैमरा संचालित रहना चाहिए। खराब होने की स्थिति में तत्काल बदलें। सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। डीएम ने कारागार में साफ सफाई, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों को संतोषजनक पाया। इस मौके पर जेल अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि बंदियों को निर्धारित समय पर भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, कानूनी सहायता संबंधी लाभ दिया जाए। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0