डीएम ने एलआईसी तिराहे के मुख्य मार्ग का किया निरीक्षण
डीएम पुलकित गर्ग ने बुधवार को एलआईसी तिराहे से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज होते हुए पुरानी बाजार को जाने वाले मुख्य मार्ग का औचक निरीक्षण किया...
क्षतिग्रस्त सड़क व जलभराव को तत्काल दुरुस्त करने के दिए निर्देश
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने बुधवार को एलआईसी तिराहे से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज होते हुए पुरानी बाजार को जाने वाले मुख्य मार्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग की जर्जर स्थिति और जन असुविधाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान देखा गया कि एलआईसी तिराहे के समीप मुख्य मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है तथा वहां भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। चूंकि इस मार्ग पर जी.जीआईसी एवं केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं और यहाँ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का भी आयोजन होता है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने तथा जल भराव रहने के कारण छात्राओं, परीक्षार्थियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर उपस्थित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा अवगत कराया गया कि श्जल जीवन मिशनश् के अंतर्गत पाइप लाइन के लिए की गई खुदाई के कारण यह मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है।
डीएम ने एडीएम नमामि गंगे को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त हुए इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए। ताकि जनसामान्य के लिए आवागमन को त्वरित रूप से सुचारू बनाया जा सके। अधिशासी अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नालियों की सफाई और सुव्यवस्थित जल निकासी की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। मार्ग पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए अस्थाई कूड़ा डंपिंग स्थल पर समुचित स्वच्छता न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में ’डोर टू डोरश् कूड़ा कलेक्शन’ व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए तथा डंपिंग स्थल की दैनिक रूप से सघन साफ सफाई सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने कहा कि जनता को सुविधा और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर तत्काल इस मार्ग को गड्ढामुक्त और स्वच्छ बनाएं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
