प्लाट का ग्राउंड ट्रुथिंग करा सर्वे का डीएम ने किया परीक्षण
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नक्शा परियोजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम कर्वी के वार्ड संख्या 12 अंबिकाकुंज का बुधवार को डीएम पुलकित गर्ग...
अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश
चित्रकूट। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नक्शा परियोजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम कर्वी के वार्ड संख्या 12 अंबिकाकुंज का बुधवार को डीएम पुलकित गर्ग ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकायध् एडीएम न्यायिक अरुण कुमार तथा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लाल जी मौके पर उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नक्शा परियोजना के अंतर्गत संचालित ड्रोन आधारित सर्वेक्षण, ग्राउंड ट्रुथिंग, प्लॉट वेरिफिकेशन तथा रिकॉर्ड ऑफ राइट सत्यापन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अपने समक्ष एक प्लॉट का ग्राउंड ट्रुथिंग कराकर सर्वे प्रक्रिया का परीक्षण भी किया तथा निर्देश दिए कि रिकॉर्ड ऑफ राइट के अनुसार प्रत्येक प्लॉट का क्षेत्रफल एवं अन्य आवश्यक विवरण शत प्रतिशत सही एवं पूर्ण रूप से अंकित किया जाए।ी ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी मकानों, प्लॉटों, भूमि एवं अन्य परिसंपत्तियों का ग्राउंड ट्रुथिंग के माध्यम से शीघ्र, सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वेक्षण कर डिजिटल डाटा तैयार किया जाए, जिससे नगर की वास्तविक स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना के माध्यम से प्रत्येक संपत्ति का प्रामाणिक अभिलेख तैयार होगा तथा नागरिकों को भविष्य में अर्बन प्रॉपर्टी कार्ड उपलब्ध कराए जा सकेंगे। साथ ही नगर की विकास योजनाओं के लिए विश्वसनीय एवं अद्यतन अभिलेख भी उपलब्ध होंगे। नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम में नक्शा परियोजना के अंतर्गत कुल 12 सर्वे टीमों का गठन किया जाना है। जिनमें से वर्तमान में 6 सर्वे टीमें फील्ड में कार्यरत हैं। अब तक सर्वे टीमों द्वारा 1,082 ग्राउंड ट्रुथिंग, 1,468 प्लॉट वेरिफिकेशन तथा 63 रिकॉर्ड ऑफ राइट का सत्यापन किया जा चुका है। डीएम ने सर्वे टीमों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य में गुणवत्ता, शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक अभिलेख का सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जाए। जिससे परियोजना के उद्देश्य समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पूर्ण हो सकें। इस अवसर पर सर्वेक्षण टीम में राजस्व विभाग के लेखपाल शिवम सिंह, नगर पालिका परिषद के लिपिक प्रवीण श्रीवास्तव, आरटीआई के दो तकनीकी सहायक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
