धनुष चौराहे से पटेल तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और शहरी सौंदर्य बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण...

Apr 8, 2026 - 14:02
Apr 8, 2026 - 14:05
 0  50
धनुष चौराहे से पटेल तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

1298 लाख की परियोजना से बनेगी सर्विस रोड व फुटपाथ, गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश

चित्रकूट। जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और शहरी सौंदर्य बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अंतर्गत धनुष चौराहा से पटेल तिराहा तक स्वीकृत सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण एवं फुटपाथ निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए शासन द्वारा 1298.00 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तावित मुख्य सड़क के चौड़ीकरण, सर्विस रोड निर्माण और पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ निर्माण की विस्तृत समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर धरातल पर कार्य जल्द प्रारंभ किया जाए। उन्होंने परियोजना में बाधा बन रहे विद्युत पोल और ट्रांसफार्मरों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य निर्बाध गति से चल सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संबंधित अभियंताओं को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को जल्द लाभ मिल सके।

इस अवसर पर परियोजना से जुड़े आर्किटेक्ट पवन सिंह, अवर अभियंता तथा अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0