डीएम ने बाकेसिद्ध मंदिर एवं ऐतिहासिक कुएं का किया निरीक्षण

डीएम पुलकित गर्ग ने विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत सिद्धपुर स्थित पौराणिक एवं ऐतिहासिक बाके सिद्ध मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर वहां...

Aug 11, 2026 - 10:12
Aug 11, 2026 - 10:12
 0  8
डीएम ने बाकेसिद्ध मंदिर एवं ऐतिहासिक कुएं का किया निरीक्षण

विकास कार्यों व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत सिद्धपुर स्थित पौराणिक एवं ऐतिहासिक बाके सिद्ध मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अवगत कराया कि मान्यता के अनुसार प्रभु श्री राम ने वनवास काल के दौरान क्षेत्र के ऋषियों से भेंट की थी। तत्पश्चात बाके सिद्धपुर पधारे थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को मंदिर परिसर की समस्याओं से अवगत कराते हुए टूटी हुई सीढ़ियों की मरम्मत, सुरक्षा के लिए रेलिंग का निर्माण तथा दीपावली मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टीन शेड निर्माण की मांग रखी। जनभावनाओं व ऐतिहासिक महत्व का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जो पूर्वजों द्वारा निर्मित पौराणिक व सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजकर सुरक्षित रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। साडा के अधिकारियों को तत्काल स्थल की पैमाइश कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान रामकिंकर सिंह को निर्देशित किया गया कि यात्री टीन शेड का निर्माण एवं क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत ग्राम पंचायत निधि से कराई जाए।

डीएम ने ग्राम पंचायत बनाडी में स्थित लगभग वर्ष 1874 के ऐतिहासिक कुएं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी कर्वी को निर्देश दिए कि कुएं के आसपास इंटरलॉकिंग कराई जाए तथा परिसर में उत्तम साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी कर्वी महिमा विद्यार्थी सहित स्थानीय ग्रामीण व संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0