आईजीआरएस निस्तारण में जनपद पुलिस अव्वल

जन सुनवाई आईजीआरएस पोर्टल पर जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए रिपोर्ट की समीक्षा शासन स्तर पर...

Dec 10, 2025 - 10:41
Dec 10, 2025 - 10:44
 0  3
आईजीआरएस निस्तारण में जनपद पुलिस अव्वल

चित्रकूट। जन सुनवाई आईजीआरएस पोर्टल पर जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए रिपोर्ट की समीक्षा शासन स्तर पर प्रतिदिन की जाती है। माह नवम्बर 2025 में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध में की गयी समीक्षा में जनपद चित्रकूट पुलिस को उप्र के सभी 75 जिलों में से प्रथम स्थान प्रदान किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह नोडल अधिकारी आईजीआरएस के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आईजीआरएस अशोक कुमार यादव द्वारा उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेशों निर्देशों का पालन कराते हुये कड़ी मेहनत की गयी। माह जून में मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी, जनसेवा संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में जनपद पुलिस द्वारा सभी संदर्भों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। आईजीआरएस शाखा में नियुक्त आरक्षी मानवेन्द्र सिंह एवं महिला आरक्षी मीरा तथा जनपद के समस्त थानों, क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में आईजीआरएस पोर्टल का कार्य देख रहे थानों के पुलिस कर्मियों ने कड़ी मेहनत कर सभी संदर्भों की ऑनलाइन फीडिंग की गयी एवं प्राप्त संदर्भों के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। जिससे जनपद ने जनसुनवाई के मामलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सभी संदर्भों की ऑनलाईन फीडिंग एवं प्राप्त संदर्भों के निस्तारण में जनपद के 9 थानों ने प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0