संगठन मजबूती को लेकर कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति
कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान की बैठक हुई। पहाड़ी ब्लाक में बरेठी रोड़ स्थित चंद्रपाल वर्मा के आवास...

कर्वी व पहाड़ी ब्लाक में संगठन स्रजन अभियान की हुई बैठक
चित्रकूट। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान की बैठक हुई। पहाड़ी ब्लाक में बरेठी रोड़ स्थित चंद्रपाल वर्मा के आवास एवं चित्रकूट ब्लाक की बैठक जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एड की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी ब्लाक, न्याय पंचायत व गांव में लोगों के बीच बैठक कर सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने काम कर रही है। जिस तरह से आज देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है, सत्ता पक्ष धर्म की राजनीति कर जनता को ठगने का काम कर रही है कांग्रेस पार्टी गांव-गांव में नए सिरे से संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। कोऑर्डिनेटर आदित्य स्वरूप पांडेय ने कहा कि हर न्याय पंचायत में बैठक आयोजित कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। सभी वर्गों को संगठन में महत्व दिया जाएगा। पीसीसी सदस्य रंजना पांडेय ने कहा कि सभी को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करते हुए राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना होगा। अभी हाल ही में कौशांबी जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा किस तरह से शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे ब्राह्मण परिवार पर लाठी जूते से वार किया। वह बहुत ही निंदनीय है। अधिकारी निरंकुश हुए जा रहे हैं। प्रशासन की पूरी तरह से हिटलरशाही चल रही है। प्रदेश में गुंडाराज कायम है। गज्जू प्रसाद फौजी ने कहा कि आम जनता जब न्याय की बात करती है तो उसको पुलिस के दम पर दबाने का काम किया जाता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया है। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाने का काम करते हैं। विजयमणि त्रिपाठी ने कहा कि आए दिन जनता बिजली, पानी की समस्या से जूझ रही है, लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है। सभी लोगों को मिलकर कांग्रेस के हाथों को मजबूत करते हुए आम जनता के हितों के लिए जनपद में संघर्ष करना है। रामकृपाल वर्मा ने पहाड़ी ब्लाक की बैठक में आए हुए सभी का आभार व्यक्त किया। पार्टी को पहाड़ी ब्लाक में गांव-गांव में मजबूत करने का आवाहन किया। जगजहीर पटेल ने चित्रकूट ब्लाक में आए हुए कांग्रेसियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर विनय सिंह चौहान, कामता प्रसाद द्विवेदी, महेंद्र सिंह, इंद्रजीत उपाध्याय, दयाराम वर्मा, श्याम सुंदर, मोहन सिंह, शिवम सिंह चौहान, दीपक सिंह, नरेंद्र कुमार यादव, बच्चालाल वर्मा, रामनरेश विश्वकर्मा, लवकुश सिंह, राम प्रकाश, ओमप्रकाश रैकवार, हरिओम पांडेय आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






