कांग्रेसियों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में किया प्रदर्शन

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। कचेहरी पार्क...

May 1, 2026 - 10:55
May 1, 2026 - 10:55
 0  7
कांग्रेसियों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में किया प्रदर्शन

चित्रकूट। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। कचेहरी पार्क से जुलूस निकालकर ब्लॉक होते हुए तहसील पहुंच उप जिलाधिकारी कर्वी को एक ज्ञापन सौपा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिना सूचना और उपभोक्ता की सहमति के बगैर मीटर बदल दिए गए। जिससे उपभोक्ता परेशान है। तमाम समस्याओं को झेल रहे हैं। जिस तरह से निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है आम जनता के हित में ठीक नहीं है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि स्मार्ट मीटर की जगह पुराने मीटर लगाए जाएं। अगर उपभोक्ताओं को परेशान किया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। कांग्रेस नेत्री रंजना पांडेय ने कहा कि बहुत से उपभोक्ता गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। अचानक रिचार्ज खत्म हुआ तो बिजली कट जाती है। इस तरह की गर्मी में उपभोक्ताओं को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। अगर समय रहते सरकार ने इसमें सुधार नहीं किया तो जनता के हितों के लिए जन आंदोलन करेंगे। इस मौके पर चुनवाद प्रसाद प्रजापति, राकेश वर्मा, रावेद्र सिंह पटेल, ओमप्रकाश गुप्ता, चंद्रकली गुप्ता, प्रीतम सोनकर, धर्मेंद्र त्रिपाठी, माया देवी, राजू, बबलू रैकवार, माताबदल रैकवार, शिवकुमार प्रजापति, मालती देवी, संतोष कुमार, माया देवी, कैलाश आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0