अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार के बुलंदशहर स्थानांतरण पर सहकर्मियों ने दी विदाई
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार के बुलंदशहर स्थानांतरण होने पर जिला पंचायत सभागार में विदाई समारोह का...
चित्रकूट। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार के बुलंदशहर स्थानांतरण होने पर जिला पंचायत सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी और नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और सौम्य व्यवहार से विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में कई जनहितकारी कार्यों को गति मिली, जिसका लाभ जिले के लोगों को मिला। स्थानांतरित हो रहे सुधीर कुमार ने कहा कि चित्रकूट में मिला सहयोग और स्नेह उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन कार्यस्थल से जुड़ी यादें हमेशा साथ रहती हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अर्जुन शुक्ला, शिवशंकर सिंह, जिला पंचायत के कार्य अधिकारी सुनील कुमार यादव, अभियंता राकेश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी इन्द्रपाल सिंह, अवर अभियंता विश्वजीत, चित्रकूट प्रेस क्लब के अध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार पुष्पकार कश्यप, अनिल सिंह, अजय कुमार अवस्थी, नागेश द्विवेदी, अंकित तिवारी, शांतिशरण, शिशिर दुबे आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
