बुंदेलखंड के निजी विद्यालयों की आवाज बनेगा बुंदेलखंड अनएडेड स्कूल एसोसिएशन

बुंदेलखंड क्षेत्र के निजी विद्यालयों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हितों के लिए कार्यरत बुंदेलखंड अनएडेड स्कूल एसोसिएशन ने आगामी स्नातक विधान परिषद...

Aug 4, 2026 - 17:34
Aug 4, 2026 - 17:41
 0  39
बुंदेलखंड के निजी विद्यालयों की आवाज बनेगा बुंदेलखंड अनएडेड स्कूल एसोसिएशन

स्नातक एमएलसी चुनाव में संगठन ने डॉ. मनीष गुप्ता को सर्वसम्मति से प्रत्याशी नामित किया

चित्रकूट। बुंदेलखंड क्षेत्र के निजी विद्यालयों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हितों के लिए कार्यरत बुंदेलखंड अनएडेड स्कूल एसोसिएशन ने आगामी स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। संगठन ने अपने सचिव एवं संत तुलसी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. मनीष गुप्ता को सर्वसम्मति से प्रत्याशी घोषित किया है।

चित्रकूट में आयोजित संगठन की बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह निर्णय लिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बुंदेलखंड के निजी विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से विधान परिषद और शासन स्तर तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र का अपना प्रतिनिधि होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से डॉ. मनीष गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है।

संगठन ने बताया कि पिछले एक दशक से अधिक समय से वह निजी विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को शासन-प्रशासन के समक्ष उठाता रहा है। अब विधान परिषद में प्रतिनिधित्व मिलने से इन समस्याओं के समाधान के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास किए जा सकेंगे।

प्रेस वार्ता में संगठन के अध्यक्ष नवल किशोर चौधरी, उपाध्यक्ष अंकित कुशवाहा तथा कोषाध्यक्ष विप्रांश यादव ने कहा कि डॉ. मनीष गुप्ता का चयन शिक्षा जगत को मजबूत और प्रभावी नेतृत्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बुंदेलखंड के सभी निजी विद्यालयों, शिक्षकों एवं शिक्षा से जुड़े लोगों से संगठन के अभियान को समर्थन देने की अपील की।

इस अवसर पर चित्रकूट सहित बुंदेलखंड के विभिन्न जनपदों से संगठन के पदाधिकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0