ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्लॉक संसाधन केन्द्र पहाड़ी के प्रांगण में विद्यालय विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी...

Mar 18, 2026 - 10:43
Mar 18, 2026 - 10:46
 0  4
ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चित्रकूट। ब्लॉक संसाधन केन्द्र पहाड़ी के प्रांगण में विद्यालय विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों एवं प्रधानाध्यापकओं का ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम की गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना से किया गया। 

खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा ग्राम प्रधानों से विद्यालय की स्वच्छता एवं शिक्षा में अपना सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया। खण्ड विकास अधिकारी पहाड़ी ने अपना उद्बोधन मे प्रधान तथा शिक्षकों द्वारा विद्यालय स्तर पर किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि विद्यालय मे कायाकल्प के अनुसार जो 19 पैरामीटर मे विकास करने को रह गया है उसे जल्द पूरा करा दिया जायेगा। जिससे अध्यनरत छात्र-छात्राओ सरकारी विद्यालयो मे और सुविधा मिल सके। ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी द्वारा विद्यालय के लिए आश्वासन दिया गया कि जिस विद्यालय कार्य अधूरे पडे है उन्हे जल्द पूरा कराया जाएगा एवं विद्यालय की साफ सफाई के लिए सकारात्मक दिशा निर्देश भी दिया गया। सहायक अध्यापक पाण्डेय पुरवा मयंक पटेरिया द्वारा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की संप्राप्ति को किए जा रहे प्रयासों पर, डीबीटी से संबंधित चर्चा करके सभी जानकारी दी एवं सामुदायिक जागरूकता पर विस्तृत चर्चा की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाबूपुर कुलदीप सिंह द्वारा विद्यालय विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़ी के बालक-बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। शिक्षिकाऐ अनुराधा सिंह, प्रियंका वर्मा, अदिता श्रीवास्तव, सुरभि पाण्डेय, विभा सिंह, अंजना श्रीवास्तव द्वारा विभागीय रंगोली निर्मित की गई। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक कुचारम अशोक गुप्ता द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक दीपक पाण्डेय द्वारा किया गया। नोडल शिक्षक संकुल बिहरवां चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, सरधुवा विजय कुमार शुक्ला, कलवारा कमलेश कुमार कुशवाहा, बछरन जितेन्द्र सिंह, मनोज कुमार द्विवेदी, पुष्पराज सिंह, रामभूषण पाण्डेय, ब्लाक व्यायाम शिक्षक पहाड़ी रामनारायण साहू सहित ग्राम प्रधान व प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0