जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचेगी बाइक एम्बुलेंस सेवा

बुंदेलखंड के आकांक्षी जनपद के ग्रामीण अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग...

May 15, 2026 - 14:07
May 15, 2026 - 14:07
 0  4
जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचेगी बाइक एम्बुलेंस सेवा

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की सोंच को सीएमओ ने दी मूर्तरूप

चित्रकूट। बुंदेलखंड के आकांक्षी जनपद के ग्रामीण अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही सड़क विहीन गांवों में बाइक एम्बुलेंस का संचालन शुरू किया जाएगा। चित्रकूट के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने बताया कि चित्रकूट उत्तर प्रदेश का अत्यंत पिछड़ा जनपद है। जिले के मानिकपुर और बरगढ क्षेत्र के दर्जनों गांवों में संपर्क मार्गों का अभाव होने के कारण जरूरत पड़ने पर 108 और 102 एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती। जिसके कारण इलाज के अभाव में तमाम लोगों की असमय मौत हो जाती है। सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी ने बताया कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने खनिज न्यास फंड से जिले के ऐसे अभाव ग्रस्त गांवों के बीच बाइक एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत करने की रणनीति तय की है। इस एम्बुलेंस सेवा के शुरू होने के बाद संपर्क मार्ग विहीन गांवों के मरीजों को बाइक एम्बुलेंस के माध्यम से गंभीर रूप से बीमार लोगों को इलाज के लिए समीपवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य में लाया जाएगा। जिससे समय रहते इलाज शुरु होने से मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी ने बताया कि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए यह योजना बनाई है। यह सेवा मानिकपुर और पाठा क्षेत्र के दुर्गम गांवों में शुरू होगी। इससे मरीजों को चिकित्सा सहायता के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता है। सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी ने बताया कि खनिज न्यास निधि से डीएम पुलकित गर्ग द्वारा 25.84 लाख रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें बाइक एंबुलेंस और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीद होगी। बाइक एंबुलेंस एक फीडर एंबुलेंस के रूप में कार्य करेगी। यह मरीज को दुर्गम गांव से मुख्य सड़क तक लाएगी। मानिकपुर और पाठा के जंगली तथा पहाड़ी क्षेत्रों को वरीयता दी जाएगी। जिसमें मडैयन, ऊंची धोबारा, गेडवारी, निही, चुरेहकेसरुआ के कई मजरे और टोले शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0